लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:01 IST

Open in App

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), तीन दिसंबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

रायगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरसिंघा गांव के करीब एक बोलेरो वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार तीन बारातियों स्वरूप बढ़ई (32 वर्ष), कृष्णा पटेल (27 वर्ष) तथा विकास महतो (35 वर्ष) की मृत्यु हो गई है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

पुसौर थाना के प्रभारी जीएस दुबे ने बताया कि ओडिशा के बरगढ़ जिले के आठ युवक शादी में शामिल होने रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर आए थे। वापसी के दौरान युवकों ने अपने तीन साथियों को कोढ़ातराई गांव में उतार दिया और पांच अन्य लोग पास के एक ढाबे से खाना लेने चले गए।

दुबे ने बताया कि युवक जब ढाबे से खाना लेकर लौट रहे थे तब लोहरसिंघा गांव के करीब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है