लाइव न्यूज़ :

एंबुलेंस और ट्राले की भिडंत में तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:59 IST

Open in App

जयपुर,13 नवम्बर राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक एंबुलेंस और ट्राले (माल ढुलाई में इस्तेमाल होने वाला वाहन) में हुई भिड़ंत में एंबुलेंस में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गये।

थानाधिकारी राजेश गुर्जर ने बताया कि भरतपुर से गंभीर मरीज दिलीप कुमार सैनी (60) को जयपुर लेकर गई एंबुलेंस में रास्ते में ही मरीज की मौत हो जाने पर वापस भरतपुर लौटते समय शुक्रवार तड़के बांसी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस चालक को झपकी आने से एंबुलेंस सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार मृत मरीज के बेटे और उसके दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि मृत तीन अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि हादसे में एंबुलेंस में सवार नितिन शर्मा (27) , कृष्ण गोपाल (38) और रोबिन सैनी(32) की मौत हो गई जबकि मृतक मरीज की पत्नी मनीषा सैनी, पुत्र हिमांशु सैनी और एंबुलेंस चालक राजा बाबू घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर करवाया गया है। पोस्टमार्टम के लिये शवों को आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां