लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र में कार पलटने से तीन युवकों की मौत, एक बच्चे समेत तीन घायल

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:04 IST

Open in App

सोनभद्र (उप्र), 13 मार्च सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक कार के पलट जाने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक बच्‍चे समेत तीन लोग घायल हो गये हैं।

थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की दोपहर दो बजे तेलगुड़वा पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गई। घटना के वक्त कार में छह लोग मौजूद थे। सभी घायलों को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया। कार में सवार अश्विनी (26), बसंत (28), प्रियांशु (18) की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई और मिट्ठू (21) पिंकू (25) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार छह वर्षीय रौनक को खरोंच आई हैं। सभी लोग तेलगुड़वा के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि कार सवार लोग आपस में बात कर रहे थे तभी बच्चे ने कार की स्टेयरिंग पकड़ ली और तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा सभी घायलों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला और डाला स्थित निजी चिकित्सालय ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित