लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के लवायपोरा मुठभेड़ में मार गये तीन युवक आतंकवाद में लिप्त थे: आईजीपी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 जनवरी पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) (कश्मीर) विजय कुमार ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने लवायपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गये तीन युवक आतंकवाद में लिप्त थे और पुलिस ठोस सबूतों के साथ शीघ्र ही उनके अभिभावकों को इस बात का विश्वास दिला देगी।

कुमार ने कहा, ‘‘ उनकी संलिप्तता करीब 60 प्रतिशत साबित हो गयी है। हम और आंकड़े जुटा रहे हैं तथा उनके अभिभावकों को विश्वास दिला देंगे।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अबतक हमने जो मेटा डाटा एकत्र किया है उसके अनुसार मुठभेड़ में मारे गये तीनों आतंकवाद में शामिल थे। वे आतंकवादियों को जरूरी सहायता पहुंचा रहे थे। हम कुछ और दिन चाहिए ताकि हम सबूत इकट्ठा कर पायें और जिसे सबसे पहले हम इन युवकों के अभिभावकों के सामने (आतंकवाद में) उनकी संलिप्तता को पर विश्वास दिलाने के लिए रखेंगे।’’

सुरक्षा बलों ने कहा था कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में श्रीनगर के बाहरी इलाके लावयपोरा में मुठभेड़ में तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गये थे । हालांकि उनके परिवारों ने दावा किया कि वे आम नागरिक थे।

तीनों के शव उनके परिवारों को सौंपे जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि इसका सवाल नहीं पैदा होता है क्योंकि आतकवाद में उनकी संलिप्तता साबित हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मारे गये आतंकवादियों के शव उनके परिवारों को कोविड-19 महामारी के चलते नहीं सौंपे जा रहे हैं क्योंकि अंतिम संस्कार में लोगा एकत्र हो सकते हैं और नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं।

जब कुमार से इस आरोप पर सवाल किया गया कि आमशीपुरा में राजौरी के तीन व्यक्तियों की कथित फर्जी मुठभेड़ पैसे के लालच से हुआ, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘पुरस्कार राशि किसी अधिकारी को नहीं, बल्कि सूत्र को दी जाती है। इस मामले में उनके कंपनी कमांडर ने वादा किया था और सूत्र को पैसा दिया गया है। सूत्र ने मजिस्ट्रेट के सामने कबूल किया कि उसे पैसे मिले। उसने यह नहीं कहा कि मेजर या कमांडिंग अधिकारी को पैसे मिले।’’

गणतंत्र दिवस की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमने सारी तैयारियां कर ली हैं। तलाशी शुरू हो गयी है और नाके स्थापित कर दिये गये है। हमारे कर्मी तैयार हैं तथा तकनीकी एवं मानवीय संसाधन भी तैयार हैं हम निगरानी रख रहे हैं। आतंकवाद कोशिश करेंगे, लेकिन हम चौकस हैं और हमारा ध्यान एहतियाती खुफिया सूचना पर है...कुछ एहतियाती गिरफ्तारियां भी की गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता