लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2020 10:51 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 28 नवंबर फतेहपुर जिले में अलग-अलग हादसों में शुक्रवार शाम को तीन युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ललौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बांदा-बहराइच राजमार्ग में तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से बहुआ पुलिस चौकी के नजदीक एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान सलमान (20) के तौर पर की गई है। वह बहुआ के जवाहर नगर का रहने वाला था।

उन्होंने बताया क‍ि दूसरे हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक वाहन की टक्कर लगने से एक मोटरसाइकिल सवार 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

इसके अलावा मलवां क्षेत्र के अमौरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान टेंट का सामान समेटते समय करंट लग जाने से ओमप्रकाश (30) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार तीनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और मामलों की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया