लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में विद्युत करंट लगने से तीन युवकों की मौत, आधा दर्जन घायल

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:55 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नगला सिंघी थाना इलाके में रविवार सुबह हाईटेंशन तार से एक पाइप के टकरा जाने की वजह से तीन युवकों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि थाना नगला सिंघी के गांव बांस झरना में पानी के लिए बोरिंग हो रही थी, इसी दौरान आज स्थानीय लोग विद्युत फीडर से बिना स्विच डाउन कराए पाइप खड़ा कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप टकरा गया जिससे उसे पकड़े हुए सभी 9 लोग करंट लगने से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार महराज सिंह (32) केशव सिंह (28) और रामवृज (22) की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं । घायलों का आगरा में उपचार किया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल हरीश बंसल ने बताया कि लोगों द्वारा बगैर सूचना दिए और बगैर स्विच डाउन किये कार्य किया जा रहा था इसी कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए। उन्होंने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां