लाइव न्यूज़ :

कार के गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मृत्यु

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:52 IST

Open in App

देहरादून, 20 नवंबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भूमियाधार क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से इसमें सवार तीनों युवकों की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भवाली मस्जिद के पास हुई घटना की सूचना मिलने पर नैनीताल से पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन सवार लोग सुयालबाड़ी से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे।

बचाव टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से तीनों शवों को मुख्य मार्ग तक लाया गया।

मृतकों की पहचान नैनीताल के लालकुआं निवासी शुभम कांडपाल (24), गिरीश जोशी (26) और गणेश पांडे (28) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं