लाइव न्यूज़ :

ट्रक से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:51 IST

Open in App

उन्‍नाव (उप्र) 26 फरवरी उन्‍नाव जिले की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर चकलवंशी मार्ग पर सुब्‍बा खेड़ा गांव के सामने बृहस्पतिवार रात खड़े ट्रक से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सफीपुर) कृपा शंकर ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र में परियर चकलवंशी मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराये। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य की अस्‍पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

परिजनों के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के भदेवना गांव निवासी शशिकांत (30), महेश (24) व धनीराम (40) लकड़ी के व्यापार से जुड़े थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तीनों सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जुड़ापुरवा गांव से यूकेलिप्टस की लकड़ी कटवा कर ट्रक में लादकर बरहाली गांव स्थित धर्म कांटा पर वजन कराने जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे