लाइव न्यूज़ :

नोएडा में तीन युवकों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 21, 2021 14:35 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),21जनवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में एक युवक समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी रवि शर्मा के मकान में योगेश कुमार शर्मा (24) किराए पर रहता था, वह मैनपुरी का रहने वाला था और नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के योगेश ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि योगेश ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव के जीत राम कॉलोनी में रहने वाले राम कुमार उर्फ छोटे लाल (55) ने बुधवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना फेस-2 क्षेत्र के ही गेझा गांव में रहने वाले ध्रुव कुमार नामक युवक ने बुधवार रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या ली

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?