लाइव न्यूज़ :

जनपद गौतम बुद्ध नगर में मानसिक तनाव के चलते तीन युवाओं ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:19 IST

Open in App

नोएडा, तीन अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर के तीन अलग-अलग इलाकों में तीन युवाओं ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित जेवियर सोसायटी में रहने वाले अमरपाल (20 वर्ष) ने बीती रात को सोसाइटी के बेसमेंट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती मधु ने कल रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के कुलेसरा में रहने वाले प्रमोद शाक्य (25 वर्ष) ने पत्नी के साथ हुए विवाद के चलते एक अप्रैल की रात आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव लग रहा है और पुलिस इनकी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए