लाइव न्यूज़ :

दलित छात्रा के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 11:52 IST

Open in App

महोबा (उप्र) 19 जनवरी जिले के बेलाताल कस्बे में एक दलित छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार को बेलाताल कस्बे की 12वीं कक्षा की दलित छात्रा (18) का शव एक पेड़ से लटका मिला था। लड़की की मां की शिकायत पर बेलाताल कस्बे के ही तीन युवक रोहित, भूपेंद्र और तरुण के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार, हत्या और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब सात बजे बेलाताल कस्बे के करारीपुरा मोहल्ले की 12वीं कक्षा की दलित छात्रा का शव कस्बे से कुछ दूर छैमाही देवी मंदिर के पास एक पेड़ से लटका मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है