लाइव न्यूज़ :

‘केदारनाथ’ फिल्म के तीन साल : सारा ने सुशांत को बताया बेहद मददगार सह-कलाकार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:20 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ के तीन साल पूरे होने पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बेहद मददगार सह-कलाकार बताया जिन्होंने फिल्म के दौरान उनकी बहुत मदद की थी।

उत्तराखंड के केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा की पृष्ठभूमि में यह फिल्म बनी थी। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। सारा (26) ने निर्देशक अभिषेक और सुशांत को उनका उस वक्त मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया जब वह फिल्म उद्योग में ‘नयी और घबराई’ हुई थीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘गट्टू सर (अभिषेक) से मैंने कैमरे का सामना करना सीखा है। सुशांत के साथ परदे पर लंबी भूमिका थी। सुशांत निर्देशक के साथ पहले भी काम कर चुके थे।’’

सारा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘सुशांत बहुत मददगार सह-कलाकार थे और हर चीज के बारे में उनसे जानने को मिला क्योंकि मैं नयी थी और काफी घबराई हुई थी। मैंने जो किया उसमें गट्टू सर और सुशांत की बराबर भूमिकाएं थीं।’’ फिल्म ‘केदारनाथ’ सात दिसंबर 2018 को प्रदर्शित हुई और इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन दोनों कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना हुई।

सारा ने बाद के दिनों में ‘सिंबा’, ‘लव आजकल’ और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्में की लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि पहली फिल्म का उनके दिल में हमेशा खास स्थान रहेगा। सारा ने कहा, ‘‘बहुत कुछ कारणों से ‘केदारनाथ’ मेरे लिए हमेशा विशेष फिल्म रहेगी। यह मेरी पहली फिल्म थी, मुझे शूटिंग का पहला दृश्य...सबकुछ याद है।’’ सारा आगामी दिनों में फिल्मकार आनंद एल राय की ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर