तीन साल पहले नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:56 IST2020-11-24T22:56:08+5:302020-11-24T22:56:08+5:30

Three years ago a man who drove a minor teenager arrested | तीन साल पहले नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

तीन साल पहले नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 24 नवंबर तीन साल पहले 16 साल की किशोरी को कथित रूप से भगा ले गये एक युवक को सीबीआई ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि युवक को पंजाब के राजपुरा से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह किशोरी के साथ बस गया था। युवक (24) को ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल ले जाया गया जबकि किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

अब वह लड़की 19 साल की है। उन दोनों का दो साल का एक बच्चा है।

सीबीआई के अनुसार आरोप है कि इस युवक ने 26 फरवरी, 2017 को मध्यप्रदेश के भिंड से किशोरी का अपहरण कर लिया था।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के छह दिसंबर, 2019 के आदेश पर यह मामला सीबीआई के हाथों में आया था। किशोरी के पिता ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि जब उन्होंने युवक को उनकी बेटी को अगवा करने से रोकने का प्रयत्न किया, तब उसने उन पर बंदूक तान दी थी।

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि किशोरी के पिता ने शिकायत की थी कि आरोपी की एक अन्य व्यक्ति ने मदद की और दोनों ही उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के धुता गांव के हैं। लड़की के पिता के अनुसार जब उन्होंने मोटरसाइकिल का पीछा किया तब उन्हें धमकी दी गयी। पुलिस ने आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी मोटरसाइकिल इस घटना में कथित रूप से इस्तेमाल की गयी।

जब मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी और किशोरी को नहीं ढूढ पायी, तब यह मामला एक जनवरी को सीबीआई ने अपने हाथों में लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three years ago a man who drove a minor teenager arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे