लाइव न्यूज़ :

मथुरा में बिजली चोरी के 14 साल पुराने मामले में तीन साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

By भाषा | Updated: July 20, 2019 14:33 IST

Open in App
ठळक मुद्दे29 जुलाई 2005 को गोकुल में चेकिंग के दौरान गड़रिया मोहल्ला निवासी गंगा प्रसाद को चोरी की बिजली से आटा चक्की चलाते पकड़ा गया था। स मामले में यमुनापार थाना में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उपकरण जमा कराए।’’

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को एक अदालत ने बिजली चोरी के 14 साल पुराने मामले में अभियुक्त को तीन साल जेल और एक लाख रुपए का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नन्द कुमार तिवारी ने बताया, ‘‘यह मामला 14 साल पुराना है।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता उमेश चंद गोयल ने 29 जुलाई 2005 को गोकुल में चेकिंग के दौरान गड़रिया मोहल्ला निवासी गंगा प्रसाद को चोरी की बिजली से आटा चक्की चलाते पकड़ा था। इस मामले में यमुनापार थाना में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उपकरण जमा कराए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ)/ (विशेष न्यायालय) अमर पाल सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर गंगाप्रसाद को बिजली चोरी का दोषी करार देते हुए तीन साल का कठोर कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।’’

इस मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के एमडी एसके वर्मा ने कहा कि यह मामला बिजली चोरों के लिए एक नजीर बनने वाला है। इससे उन्हें यह सबक मिलेगा कि यदि किसी ने बिजली चोरी करने का प्रयास किया तो उसे इसकी कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘वैसे भी अब बिजली चोरी पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही हैं। निगम को इसका भी लाभ मिलेगा।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया