लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में तीन साल की अपहृत बच्ची बरामद, प्रेमी संग बुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:04 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), छह मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर के एक मुहल्ले से अपहृत तीन साल की बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया और इस सिलसिले में पुलिस ने उसके अपहरण के आरोप में उसकी बुआ को उसके प्रेमी के साथ संग गिरफ्तार किया है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने शनिवार को बताया कि फतेहपुर शहर के शांति नगर मुहल्ले की रहने वाली सहायक अध्यापिका की तीन साल की बच्ची मान्या तिवारी को तांबेश्वर मुहल्ले में रह रही उसकी बुआ निशू द्विवेदी (20) ने दो मार्च की दोपहर कथित रूप से अपहरण कर पंजाब के जालंधर शहर में रह रहे अपने प्रेमी के पास चली गयी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की निगरानी टीम ने शुक्रवार को जालंधर पहुंच कर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया तथा इस सिलसिले में निशू और उसके प्रेमी नवदीप सिंह उर्फ गिन्नी (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी के अनुसार पूछताछ में निशू ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के इरादे से घर से भागी थी और बच्ची को इसलिए साथ ले गयी थी ताकि रास्ते में जाने और किसी होटल में दोनों पति-पत्नी के रूप में रुक सकें और किसी को शक न हो और बच्ची को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है और निशू व उसके प्रेमी नवदीप सिंह उर्फ गिन्नी को आज संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए