लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में दो महीने पहले अगवा किए गए तीन वर्षीय बच्चे को बचाया गया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 09:50 IST

Open in App

जालना (महाराष्ट्र), छह अगस्त महाराष्ट्र के जालना शहर से दो महीने पहले एक कुख्यात बदमाश द्वारा अगवा किए गए तीन वर्षीय बच्चे को बचा लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिवार के साथ पैसों को लेकर विवाद के कारण बदमाश ने बच्चे को अगवा कर लिया था। बच्चे को बृहस्पतिवार को बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सदर बाजार थाना प्रभारी अनिरुद्ध नांदेड़कर ने बताया कि बच्चे की पहचान कार्तिक पवार के तौर पर हुई है और उसे लोहर मोहल्ला के तनिसा जादव ने अगवा कर लिया था। जादव के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे के परिवार को जादव को कुछ पैसे देने थे और वह लगातार अपने पैसे मांग रहा था। दो महीने पहले, जादव एक बार फिर परिवार से पैसे मांगने उनके पास गया। परिवार ने पैसे देने में असमर्थ होने की बात कही तो जादव अपने साथ कार्तिक को ले गया।’’

जादव ने परिवार से कहा था कि उसके पैसे देने पर वह उनके बच्चे को वापस कर देगा। बच्चे की मां ने पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हिंद नगर इलाके में जाधव के ठिकाने पर छापा मारा गया और नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़ा लिया गया। जादव को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित