लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर में तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी नाबालिग हिरासत में

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:22 IST

Open in App

जमशेदपुर, नौ नवंबर झारखंड के जमशेदपुर जिले में परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कालोनी में एक तीन वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को हिरासत में ले लिया और किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार को दर्ज कराये गये इस मामले में छापेमारी कर आज 12 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया। उस पर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के परसुडीह थानांतर्गत लोको कालोनी में यह घटना वास्तव में चार नवंबर को घटित हुई लेकिन बच्ची के माता-पिता ने इस सिलसिले में शनिवार शाम को ही मामला दर्ज कराया।

जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने बच्ची की रविवार को चिकित्सा जांच करवायी और आरोपी बच्चे को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी।

जमशेदपुर पुलिस कन्ट्रोल रूम (पीसीआर) ने बताया कि घटना चार नवम्बर की ही है लेकिन बच्ची के पिता के शहर से बाहर रहने की वजह से प्राथमिकी दर्ज देर से दर्ज कराई गई। ड्राइवर पिता के जमशेदपुर पहुंचने के बाद सात नवम्बर को बच्ची की मां ने 12 साल के नाबालिग आरोपी पड़ोसी लड़के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

बच्ची की मां का कहना है कि जिस किराये के मकान में वे रहते हैं, उसी मकान में आरोपी का परिवार भी रहता है। चार नवंबर को जब बच्ची खेल रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया और झाड़ी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी और उसके पिता फरार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद