लाइव न्यूज़ :

गुजरात में तेंदुए के हमले में तीन साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: March 10, 2021 10:47 IST

Open in App

अमरेली, 10 मार्च गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में तेंदुए के हमले में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जाफराबाद के वन अधिकारी जी एल वाघेला ने बताया कि घटना जाफराबाद तालुका अंतर्गत हेमल गांव में मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे हुई जब बच्ची और अन्य बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक तेंदुए ने अचानक बच्ची पर हमला किया और उसे खींच कर ले गया।

अधिकारी ने कहा, “परिवार के लोग जब तक कुछ कर पाते, बच्ची की मौत हो चुकी थी। तेंदुआ शव को छोड़कर भाग गया।”

उन्होंने कहा कि बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तत्काल दो पिंजड़े लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “हम तेंदुए को पकड़ने के लिए और पिंजड़े लगाएंगे।”

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह विधानसभा में वन मंत्री गणपत वसावा ने कहा था कि गत पांच वर्ष में गुजरात में तेंदुओं ने 718 लोगों पर हमले किए जिनमें 67 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो