लाइव न्यूज़ :

बांदा में बस-टेंपो हादसे में घायल तीन साल की बच्ची की मौत, मृतकों की संख्या सात हुई

By भाषा | Updated: December 4, 2020 11:29 IST

Open in App

बांदा (उप्र), चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम रोडवेज बस और टेंपो की भिड़ंत में घायल तीन साल की बच्ची की मौत होने से मृतकों की संख्या सात हो गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया, ‘‘रोडवेज बस और तिपहिया वाहन (टेंपो) की भिड़ंत में घायल हुई तीन साल की बच्ची शान्वी उर्फ शम्मी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बच्ची की मौत के बाद हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गयी है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे जमालपुर गांव के पास हुए इस हादसे में पपरेन्दा गांव के रामाधीन (40), लालबहादुर सिंह (35), रामगोपाल (40), लूसन प्रजापति (40), बिन्दू (25) और टेंपो चालक महिंगाराम तिवारी (32) की मौके पर ही मौत हो गयी थी ।

एएसपी ने बताया, ‘‘दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर बांदा आ गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां