लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालिका की मौत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:30 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र), आठ जनवरी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में कोटे का राशन लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्ज़े में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा आज शुक्रवार अपरान्‍ह लगभग तीन बजे का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव के अंदर से एक ट्रैक्टर कोटे का राशन लादकर जा रहा था तभी उसी गांव रहने वाली वैष्णवी (3) पुत्री करण प्रजापति ट्रैक्टर के नीचे दब गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष प्रदीप राय ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अविनाश पांडे को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह