लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में तीन साल के बच्चे की हत्या

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:41 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), 21 अक्टूबर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मुंदी कस्बे में तीन साल के एक बच्चे की उसके जन्मदिन पर ही कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार को जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मुंदी कस्बे के वार्ड संख्या-8 में हुई। मृतक बालक का बुधवार को ही जन्मदिन था और वह दोपहर में घर के बाहर ही खेल रहा था।

उन्होंने कहा कि जब काफी देर बाद तक बच्चा घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा कि काफी देर तलाश करने के बाद रात को परिवार को अपने घर से करीब 100 मीटर दूर एक सुनसान मकान में एक बोरी पड़ी मिली और उसमें बच्चे का शव देखकर वे स्तब्ध रह गए।

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि पुलिस ने बच्चे के का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित