लाइव न्यूज़ :

राजौरी में भाजपा नेता के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में घायल तीन साल के बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: August 13, 2021 09:58 IST

Open in App

जम्मू, 13 अगस्त जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर आतंकवादियों द्वारा हथगोले से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को खांदली इलाके में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर हुए हमले में उनके परिवार के सात सदस्य घायल हो गए जिसमें तीन साल का बच्चा वीर भी शामिल था।

सूत्रों ने बताया कि राजौरी में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान वीर की मध्यरात्रि के आस-पास मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया गया है।

भाजपा ने हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से इसके लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की अपील की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा नेता के परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सिंह को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई थी। घटना में सिंह भी घायल हो गए थे।

हमले के फौरन बाद, पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने नगर के भीतर और आस-पास तलाश की।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंद्र रैना ने घटना को कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं पर आतंकवादी हमलों की साजिश पाकिस्तान रच रहा है।

उन्होंने कहा, “हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस को इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को फौरन गिरफ्तार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग