लाइव न्यूज़ :

भूमिगत रासायनिक टैंक की सफाई करने के दौरान तीन श्रमिकों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:46 IST

Open in App

ठाणे, 27 मार्च महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अम्बरनाथ शहर में बंद पड़ी एक रसायन फैक्टरी में अपशिष्ट ऑयल के भंडारण में इस्तेमाल किये जाने वाले भूमिगत टैंक की सफाई करने के दौरान शनिवार को तीन श्रमिकों की मौत हो गयी।

अम्बरनाथ निगम परिषद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी यशवंत नलवाडे ने बताया कि तीनों ने कुछ अपशिष्ट हटाने के बाद दम घुटने की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह टैंक के अंदर बेहोश होने से पहले श्रमिकों ने मिचली और चक्कर आने की शिकायत की थी। उनके अनुसार तीनों की पहचान बिदरेश साहनी (35), दिनेश साहनी (35) और इरशाद (30) के रूप में हुई है और वे मुम्बई के उपनगरीय क्षेत्र गोवंडी के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन श्रमिकों को इस रासायनिक इकाई में सफाई के काम पर लगाया गया था और नियमों के विपरीत बिना किसी निगरानी के यह काम कराया जा रहा था।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए