लाइव न्यूज़ :

तीन महिलाओं ने अपनी साड़ियां उतारी और पानी में फेंककर डूब रहे 2 लड़कों की बचाई जान

By अनुराग आनंद | Updated: August 10, 2020 17:45 IST

तीन महिलाओं ने अपनी साड़ियां उतारकर बांध में नहाने गए दो लड़कों की जान बचाई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं ने यह भी बताया कि क्रिकेट खेलने आए इन लड़कों को हमने बांध में नहाने से मना किया था।महिलाओं ने बताया कि हमने पानी में डूब रहे दो लोगों को तो बचा लिया लेकिन दो लोगों को डूबने से हम नहीं बचा सके। दमकल विभाग के लोगों ने बांध से दोनों लड़कों के शव को बरामद किया है। 

नई दिल्ली:तमिलनाडु में महिलाओं ने कोट्टारई बांध में 4 लड़कों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए अपनी साड़ियां उतार दीं। महिलाओं ने कहा कि हमने बिना कुछ सोचे साड़ियां उतारकर पानी में फेंक दी। 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, बहादुरी की मिशाल पेश करने वाली महिला ने बताया कि हमने पानी में डूब रहे दो लड़कों को तो बचा लिया लेकिन दो लड़कों को डूबने से हम नहीं बचा सके। 

महिलाओं ने यह भी बताया कि क्रिकेट खेलने आए इन लड़कों को हमने बांध में नहाने से मना किया था। लेकिन, वह नहीं माने और नहाने के लिए पानी में उतर गए। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, दो लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। विभाग के लोगों ने बांध से दोनों लड़कों के शव को बरामद किया है। 

बता दें कि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की जम कर तारीफ हो रही है। हालांकि उन्हें अफसोस है कि बाकी दो लड़के नहीं बच पाए। सोशल मीडिया पर कोई इन महिलाओं को फरिश्‍ता कह रहा है तो कोई फाइटर। स्‍थानीय प्रशासन ने भी इन महिलाओं के हिम्‍मत को सराहा है।

रिपोर्ट की मानें तो लगातार हो रहे बारिश की वजह से डैम में पानी की मात्रा लगातार बढ़ने की वजह से डैम का पानी 15 से 20 फीट पहुंच गया था। जिस समय ये लोग नहाने गए थे, वह तीनों महिलाएं कपड़े धो रही थी। इस दौरान उन्होंने इन लड़कों को नहाने से मना भी किया था। लेकिन, वह नहीं माने और जब बांध में डूबने लगे तो तीनों महिलाओं ने बिना कुछ सोचे साड़ी उतारी और फेककर दो को बचा लिया। 

टॅग्स :तमिलनाडुबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं