गुजरात में कार में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:03 IST2021-01-02T14:03:11+5:302021-01-02T14:03:11+5:30

Three women died in a car fire in Gujarat | गुजरात में कार में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत

गुजरात में कार में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत

राजकोट, दो जनवरी गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में शनिवार सुबह एक कार के कपास से लदे एक ट्रक से टकरा जाने से कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

गोंडल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे गोंडल-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलियाला गांव के पास हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन महिला यात्रियों को ले जा रही कार और कपास की गांठ ले जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। तीनों महिला यात्री समय पर कार से बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक मामूली तौर पर झुलस गया।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रेखा जडेजा (62), रसिक रायजादा (80) और मुकुंदबा रायजादा (45) के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three women died in a car fire in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे