लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तिपहिया वाहन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी:परिवहन विभाग

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के मामले में पिछले साल अगस्त से तिपहिया वाहनों की सर्वाधिक हिस्सेदारी रही है। परिवहन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि अगस्त 2020 में दिल्ली ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति की शुरूआत होने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के मामले में सर्वाधिक हिस्सेदारी नये तिपहिया वाहनों की रही है। अगस्त से ऐसे कुल 5,534 नये वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

विभाग के एक बयान के मुताबिक परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही ई-ऑटो(रिक्शा) के पंजीकरण को बढ़ावा देना शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा सब्सिडी मुहैया करने के बाद ई-रिक्शा की कीमत 33 प्रतिशत तक घट गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आठ हफ्तों का ‘स्विच दिल्ली’ अभियान चला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब