लाइव न्यूज़ :

मालदीव की तर्ज पर लक्षद्वीप में होगा तीन जलमहलों का निर्माण

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:31 IST

Open in App

कवरत्ती, एक अगस्त भारत के लोकप्रिय पर्यटन द्वीपों में शामिल लक्षद्वीप में जल्द ही मालदीव की तर्ज पर तीन प्रीमियम जलमहलों का निर्माण किया जाएगा, जो देश में अपनी तरह का पहला होगा।

लक्षद्वीप के मिनीकॉय, कडमट और सुहेली द्वीपों पर इन तीन जलमहल परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत करीब 800 करोड़ रुपये होगी। प्रशासन ने इस संबंध में शनिवार को वैश्विक निविदा जारी की।

प्रशासन ने कहा कि वह नीति आयोग के तत्वावधान में लक्षद्वीप में पर्यटन विकास के साथ समुद्री आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत आधार स्थापित करने की दृष्टि के साथ मुख्य परियोजनाओं के रूप में इन द्वीपों पर अत्याधुनिक पर्यावरण-पर्यटन परियोजनाओं को विकसित करने में जुटा हुआ है।

लक्षद्वीप प्रशासन ने एक वक्तव्य में कहा कि परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के प्रत्येक चरण में अपनाया गया वैज्ञानिक दृष्टिकोण पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और लोगों की आजीविका के अवसरों की आवश्यकता के बीच संतुलन बनाए रखने को सुनिश्चित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos