लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:13 IST

Open in App

पाकुड़, 16 नवंबर पाकुड़ के मालपहाड़ी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र की रेलवे साइडिंग में मंगलवार को पटरी पर खड़े जेसीबी से मालगाड़ी टकरा गयी जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गये। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी से टकराकर जहां जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि घटना में जेसीबी चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से जेसीबी मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी मशीन को पटरी से हटवाया और पटरी से उतरे बोगियों को उठाने का काम किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद एक रेल अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना की वजह लापरवाही होने का संदेह है और जांच के बाद ही लापरवाही करने वालों की पहचान करके उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग