लाइव न्यूज़ :

मृत हाथी के दांत काटने के आरोप तीन ग्रामीण हिरासत में

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:47 IST

Open in App

कोरबा, 28 जून छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मृत हाथी के दांत काटने और उन्हें बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दरहोरा गांव के जंगल में मृत हाथी के दांत काटने और बेचने की कोशिश करने के आरोप में वन विभाग ने दरहोरा गांव निवासी परदेसी राम (60), उसके दामाद घुमाडांड गांव निवासी उदितलाल (38) तथा अभय कुमार (30) को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने इस महीने की 11 तारीख को दरहोरा गांव के जंगल में एक नर हाथी का शव बरामद किया था। शव लगभग एक सप्ताह पुराना था। वन विभाग को जानकारी मिली थी कि हाथी के दोनों दांत काट लिए गए हैं। बाद में वन विभाग ने मामले की जांच शुरू की तथा आरोपियों से हाथी के दांत बरामद कर लिए गए।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली कि हाथी के शव को सबसे पहले परदेसी राम ने देखा था और उसने अपने दामाद उदितलाल को इस बात की जानकारी दी थी। हाथी दांत के कीमती होने और उन्हें काटकर बेचने के लिए उदितलाल अपने साथी अभय कुमार के साथ जंगल पहुंचा और धारदार हथियार से हाथी के दोनों दांत काट दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वन विभाग ने सूरजपुर के वन मंडल अधिकारी और उप-वनमंडल अधिकारी को हटा दिया है। वहीं, वनपाल और दरहोरा बीट के वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने हाथी की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने की आशंका जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट