लाइव न्यूज़ :

तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार,15 करोड़ की मॉरफीन बरामद

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:59 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), एक जून बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को पकड़ कर उनके कब्जे से करीब 15 करोड़ रुपए मूल्य की मॉरफीन बरामद की।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि निगरानी दल और मोहम्मदपुर खाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवधेश कुमार, सद्दाम और कृष्ण कुमार मिश्र नामक शातिर तस्करों को मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के दादन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के पास से पांच किलो 110 ग्राम मॉरफीन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग15 करोड़ रुपए है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अवधेश मॉरफीन तस्करी गिरोह का सरगना है और वह बड़े पैमाने पर मॉरफीन और अफीम की झारखंड से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आपूर्ति करता है। अवधेश और सद्दाम करीब चार साल से मॉरफीन तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं। सद्दाम और पकड़ा गया तीसरा तस्कर कृष्ण कुमार झारखंड से मॉरफीन लाकर बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या तथा गोंडा इत्यादि जिलों में उसकी आपूर्ति करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे