लाइव न्यूज़ :

नोएडा में तीन वाहन चोर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 14:54 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 29 जुलाई नोएडा में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन होंडा सिटी कार, एक स्कॉर्पियो, 7 बुलेट मोटरसाइकिल तथा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग चोरी के वाहनों के फर्जी आरसी बनाकर उन्हें ऊंचे दाम पर बेचते थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने डीएनडी पुल के पास से राजेश पुत्र हरस्वरूप निवासी जनपद मथुरा, अनूप शर्मा पुत्र घनश्याम निवासी जनपद मथुरा तथा इमरान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी हरियाणा मेवात को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई तीन होंडा सिटी कार, एक स्कॉर्पियो कार तथा 7 बुलेट मोटरसाइकिल व एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में राजेश व अनूप वाहन वाहन चोरी करते हैं, इमरान चोरी के वाहनों के इंजन व चेचिस नंबर को मिटाकर उनकी जगह फर्जी इंजन नंबर और चेचिस नंबर डालकर वाहनों की आरसी तैयार करवाता है तथा चोरी के वाहनों को ऊंचे दामों पर बेचता है। उन्होंने बताया कि इनके दो साथी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से 200 से ज्यादा वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों