लाइव न्यूज़ :

पुरबा बर्धमान में झड़प के दौरान तृणमूल कांग्रेस के तीन, भाजपा के एक समर्थक की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:58 IST

Open in App

बर्दवान, तीन मई पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम की घोषणा के एक दिन बाद पुरबा बर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प में कथित तौर पर चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारे गए तीन लोग उसके समर्थक थे जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज किया।

भाजपा ने कहा कि यह घटना ''लोगों की प्रतिक्रिया'' का नतीजा थी।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ समर्थक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जमालपुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नबाग्राम की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान ओडिशापारा इलाके में उन पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां शाहजहां शाह, विभाष बाग और काकाली क्षेत्रपाल को मृत घोषित किया गया।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक अन्य घटना में रायना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समसपुर में हुई झड़प में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे