लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़ में टीआरएफ के तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:49 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 नवंबर श्रीनगर में हाल में आम नागरिकों की हत्या के मामले में वांछित ‘द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)’ आतंकवादी संगठन के एक स्वयंभू कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने बुधवार को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर के रामबाग इलाके में कुछ देर तक मुठभेड़ चली। उन्होंने कहा कि टीआरएफ का स्वयंभू कमांडर मेहरान शल्ला समेत तीन आतंकवादी एक कार में जा रहे थे जिन्हें सुरक्षा बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने जब भागने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने उन्हें मार गिराया।

शहर के जमालता इलाके के रहने वाले शल्ला के अलावा दो अन्य आतंकवादी मंजूर अहमद मीर और अराफात शेख थे। ये दोनों पुलवामा निवासी थे।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ से जुड़े थे।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक स्कूल के भीतर दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या करने समेत अनेक आम नागरिकों की हत्या के सिलसिले में मेहरान की सुरक्षा बलों को तलाश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू