लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कच्छ जिले में 14 घंटों में महसूस किए गए भूकंप के तीन झटके

By भाषा | Updated: February 2, 2020 19:58 IST

Open in App
ठळक मुद्दे14 घंटों के बीच कम तीव्रता के भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए।रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का एक भूकंप कच्छ जिले में महसूस किया गया

गुजरात के कच्छ जिले में 14 घंटों के बीच कम तीव्रता के भूकंप के तीन झटके रविवार को सुबह नौ बजे तक महसूस किए गए। अधिकारी ने कहा कि दो झटके रविवार की सुबह करीब आधे घंटे के बीच महसूस किए गए जबकि एक अन्य झटका शनिवार को आया था।

उन्होंने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान के एक अधिकारी ने कहा, “रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का एक भूकंप कच्छ जिले में महसूस किया गया जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित है। भूकंप सुबह 8.35 पर दर्ज किया गया।”

भूकंप का एक अन्य झटका रविवार की सुबह करीब 9 बजे दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 दर्ज की गई। इसका केंद्र कच्छ जिले में स्थित बेला से 46 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।

भूकंप का तीसरा झटका शनिवार की शाम 7.24 पर महसूस किया गया रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता तीन दर्ज की गई। इसका केंद्र कच्छ जिले में स्थित रैपर से 23 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। अधिकारी ने कहा कि भूकंप के झटकों के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

टॅग्स :गुजरातभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए