लाइव न्यूज़ :

गोवा: चार दिनों में तीन टाइगरों की मौत के बाद मचा हड़कंप, वन विभाग को इस बात का है शक

By भाषा | Updated: January 9, 2020 13:25 IST

Goa: बाघ का यह नया कंकाल घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में मिला था जहां से इससे पहले दो कंकाल मिले थे। वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों में 23 दिसंबर, 2019 को क्षेत्र में घूम रही बाघिन और उसके तीन शावकों की तस्वीरें कैद हुई थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में महादयी वन्यजीव अभयारण्य में एक और बाघ का कंकाल मिलने के बाद पिछले चार दिन के भीतर इस तरह की यह तीसरी घटना है। अधिकारियों को इससे पहले रविवार और मंगलवार रात को वन के अंदर दो शावकों के कंकाल मिले थे। 

गोवा में महादयी वन्यजीव अभयारण्य में एक और बाघ का कंकाल मिलने के बाद पिछले चार दिन के भीतर इस तरह की यह तीसरी घटना है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन अधिकारियों को इससे पहले रविवार और मंगलवार रात को वन के अंदर दो शावकों के कंकाल मिले थे। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को तलाश अभियान के दौरान महादयी वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित सत्तारी तालुका में गोलावली गांव के वन क्षेत्र में एक बाघिन का कंकाल मिला जो दोनों शावकों की मां थी।’’ 

उन्होंने बताया कि बाघ का यह नया कंकाल घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में मिला था जहां से इससे पहले दो कंकाल मिले थे। वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों में 23 दिसंबर, 2019 को क्षेत्र में घूम रही बाघिन और उसके तीन शावकों की तस्वीरें कैद हुई थीं। 

प्रथमदृष्टया वन विभाग को संदेह हुआ कि बाघों द्वारा मवेशियों के शिकार से नाराज ग्रामीणों ने ‘‘बदला लेने’’ के लिए उन्हें जहर दे दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को गोलावली गांव से चार लोगों को हिरासत में लिया था। 

अधिकारी ने बताया कि महादयी वन में और बाघों के अवशेष का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बाघों की मौत के मामले में केंद्रीय टीम से जांच कराने की मांग की है। महादयी वन क्षेत्र राणे के विधानसभा क्षेत्र में आता है। 

राणे ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘महादयी वन्यजीव अभयारण्य, सत्तारी में मृत पाए गए इन दो शावकों के संदर्भ में मैं केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इस मामले में दखल देने और इस संबंध में विस्तृत जांच के लिए केंद्रीय टीम भेजने का अनुरोध करता हूं।’’

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल