लाइव न्यूज़ :

नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले तीन ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:00 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन अगस्त थाना जेवर पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सोने की एक नकली ईंट, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात साबौता अंडरपास के पास तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों--मुस्तकीम, भूरा और आमिर को गिरफ्तार किया गया । वे गौतमबुद्ध नगर के हैं।

सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को फोन पर सस्ते दाम पर सोने की ईंट बेचने की बात कहकर बताये गए स्थान पर बुलाते थे और वहां पर उनको धोखे से पीतल की बनी नकली ईंट पकड़ा देते थे।

निरीक्षक के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी नकली ईंट का वजन करीब 650 ग्राम होता है और ग्राहक से जैसा दाम तय हो जाये उसके अनुसार वे उसे बेच देते थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे