लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों में से एक लड़ चुका है लोकसभा चुनाव

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:32 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर सरकारी स्कूलों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पूर्वी उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) लव कुमार ने आज यहां बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोरना बस स्टैंड के पास से डॉक्टर ब्रृजेश कुमार वर्मा, महेश पटेल तथा राजगीर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनके पास से 41,500 रुपये नकद, जाली दस्तावेज, मोबाइल फोन, डेस्कटॉप कंप्यूटर आदि बरामद किया गया।

अपर आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चल कि वर्मा 2019 में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर मछली शहर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुका है। उन्होंने बताया कि ये लोग अब तक करीब 250 लोगों से ठगी कर लगभग 50 लाख रुपये ऐंठ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में दो प्राधानाचार्यों समेत पांच अन्य लोगों को तलाश कर रही है जो फरार चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos