लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में कोविड-19 से संक्रमित तीन हजार लोग ‘लापता’ : मंत्री

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच राज्य के राजस्व मंत्री ए अशोक ने बुधवार को दावा किया कि कई संक्रमित लोगों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं और उनमें से करीब 3000 लोग बेंगलुरु से ‘लापता’ हैं।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस से ऐसे लोगों का पता लगाने को कहा गया है।

अशोक ने कहा, ‘‘हम लोगों को निशुल्क दवाइयां दे रहे हैं जिससे 90 प्रतिशत तक मामले नियंत्रित किए जा सकते हैं लेकिन उन्होंने (संक्रमित लोगों) अपने मोबाइल फोन ही बंद कर लिए हैं। वे गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंच जाते हैं और फिर आईसीयू बेड तलाशते हैं। इन दिनों ऐसा ही हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कई संक्रमित लोगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं और अपने बारे में किसी को बता भी नहीं रहे इससे स्थिति काफी जटिल हो गयी है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बेंगलुरु में कम से कम 2,000 से 3,000 लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं और अपने घर से कहीं और चले गए हैं। हमें पता नहीं चल रहा कि वे कहां गए हैं।’’

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार रात से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया है।

कर्नाटक में मंगलवार को संक्रमण के 30,000 से ज्यादा मामले आए। बेंगलुरु शहर में ही 17000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई । राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है वहीं बेंगलुरु में दो लाख से ज्यादा मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO