लाइव न्यूज़ :

नोएडा में तीन चोर गिरफ्तार, दिन में फैक्टरी में काम और रात में करते थे चोरी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 14:01 IST

Open in App

नोएडा, 18 दिसंबर नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन चाकू, ताला तोड़ने के लिए हथौड़ा, कुछ नकदी आदि बरामद किए हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग दिन में यहां स्थित फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं, तथा रात के समय बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करते हैं।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 2 से राकेश महतो पुत्र सतनारायण, महेश साहनी तथा भूषण साहनी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं तथा रात के समय बंद पड़ी फैक्ट्रियों के अंदर चोरी करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे काफी दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर