लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी के बाद तीन चोर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बुधवार को पुलिस के साथ हुई छिटपुट गोलीबारी के बाद तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चोरों की पहचान अनवर (38), मुनीरुल (24) और रफीक (24) के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के जहांगीरपुरी के निवासी और एक ही गिरोह के सदस्य हैं। गोलीबारी में अनवर घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ''के एम पुर थाने के एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में हमारी एक टीम एक वाहन में जा रहे हथियारबंद चोरों के गिरोह का पीछा कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर हमारी टीम ने कश्मीरी गेट पर हनुमान नगर के निकट बाहरी रिंग रोड पर उनकी वैगन कार को ओवरटेक कर लिया।''

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान अनवर ने देसी पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी गोलीबारी की और एक गोली उसके पैर में लग गई।

पुलिस ने कहा कि अनवर 70, सैफुद्दीन 23 और रफीक 30 मामलों में शामिल पाया गया है। आरोपियों के पास से कुछ नकदी, एक पिस्तौल और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!