लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में मार गिराए तीन आंतकवादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 10:10 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ को देखते हुए श्रीनगर के कई हिस्सों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सोमवार को प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Open in App

श्रीनगर, 12 मार्चः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए गए हैं। बताया गया कि रविवार की देर रात को सूचना मिली थी कि हकूरा अनंतनाग में तीन आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने एक साथ मिलकर मकान में छिपे आतंकवादियों को घेरने के लिए सर्च अभियान चलाया। यह अभियान आधी रात के बाद करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुआ।

सुरक्षा बलों ने जिन आतंकियों को मार गिराया है उनमें श्रीनगर का एक तहरीक उल मुजाहिदीन का ईसा फाजली, दूसरा अनंतनाग जिले का सैयद औवेसी और तीसरा सबजर अहमद सोफी बताया जा रहा है।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकियों के पास से एके 47, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। वहीं, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

मुठभेड़ को देखते हुए श्रीनगर के कई हिस्सों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सोमवार को प्रतिबंध लगा दिए हैं। पुलिस ने बताया कि यह कदम तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रशासन ने सौरा और चार अन्य पुलिस थानों के तहत इलाकों में प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को कराई जाने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह