लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 29, 2021 23:52 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में यह मुठभेड़ हुईं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई।

उन्होंने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और आगे के विवरण का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता