लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:08 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 मई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में कोमेरनाग के वाइलू में आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने पर उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया, लेकिन उन्होंने संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने गोलीबारी के दौरान फंसे सभी आम नागरिकों को बचाया और इलाके से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान को कुछ देर रोक दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाने के बाद, अभियान पुन: शुरू किया गया और मुठभेड़ में सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ स्थल से आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’

मारे गए आतंकवादियों की पहचान इलियास अहमद डार उर्फ समीर, उबैद शफी उर्फ अब्दुल्ला और आकिब अहमद लोन उर्फ साहिल के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए सभी आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर से जुड़े थे और सुरक्षा बलों एवं सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले समेत कई आतंकवादी अपराधों में शामिल समूहों का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू