लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: October 12, 2021 08:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार देर रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक आतंकवादी हाल में श्रीनगर में बिहार के एक फेरी वाले की हत्या में शामिल था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में इमामसाहब इलाके के तुलरान में सोमवार रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से संबद्ध टीआरएफ से संबंधित थे। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘शोपियां मुठभेड़ की जानकारी : लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के तीन आतंकवादी मारे गए। (आतंकवादियों की) पहचान का पता लगाया जा रहा है। हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। तलाश जारी है।’’

इसके बाद, कश्मीर के आईजीपी (पुलिस महानिदेशक) विजय कुमार ने बताया कि तीन आतंकवादियों में से एक आतंकवादी बिहार के रहने वाले फेरीवाले वीरेंद्र पासवान की हत्या में शामिल था। कश्मीर जोन पुलिस ने आईजीपी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘शोपियां मुठभेड़ की जानकारी : तीन आतंकवादियों में से एक की पहचान गंदेरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के एक फेरीवाले वीरेंद्र पासवान की हत्या के बाद शोपियां चला गया था।’’

पासवान की पांच अक्टूबर को शहर के हवल इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों ने उस दिन बांदीपोरा जिले के नायदखाई इलाके में एक स्थानीय टैक्सी अड्डे के अध्यक्ष मोहम्मद शफी लोन की भी हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन