लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 11, 2021 00:35 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 जुलाई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए जिनमें से एक संगठन का कमांडर था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी पक्की होने पर उन्हें आत्मसमर्पण करने का बार-बार अवसर दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों ने इस पर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए और उन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। आतंकवादियों की पहचान सदूरा निवासी आरिफ हजाम, उदसू तेलवानी अचाबल निवासी बासित राशिद गनाई और पुलवामा के करीमाबाद निवासी सुहैल मुश्ताक भट के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक आरिफ हजाम अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था और वह सितंबर 2018 से आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां