लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 11:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 जून जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक वांछित आतंकवादी मुदस्सिर पंडित था और दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का रहने वाला था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि यह मुठभेड़ उत्तर कश्मीर जिले के सोपोर के गुंड ब्राथ इलाके में रविवार रात शुरू हुई थी। इलाके में मुदस्सिर पंडित समेत कम से कम तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकवादी मुदस्सिर पंडित सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वह तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षद और दो आम नागरिकों की हाल में की गई हत्या में शामिल था।’’

पंडित मार्च में हुई भाजपा के दो पार्षदों और एक पुलिसकर्मी की हत्या समेत कई मामलों में वांछित था।

कुमार ने कहा कि पंडित का मारा जाना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने बताया कि दूसरा आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था। उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी आतंकवादी की पहचान असरार अब्दुल्ला के तौर पर हुई है, वह पाकिस्तान का रहने वाला था और उत्तर कश्मीर में 2018 से सक्रिय था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट