लाइव न्यूज़ :

सावधानः दिल्ली में हमले के लिए तीन आतंकी संगठनों ने मिलाया हाथ, कश्मीर के सेब बागान में रची गई नापाक साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 09:01 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-मुजाहिदीन ने हाथ मिला लिया है। दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश की अगुवाई जैश कमांडर अबू उस्मान कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गश्त तेज कर दी है और कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। अबु उस्मान ने पांच दिन पहले जम्मू कश्मीर बांदीपुरा में एक सेब के बागान में आतंकियों के साथ मीटिंग की थी।

राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।  सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। खुफिया जानकारी में बताया गया था कि तीन-चार आतंकी शहर में घुस चुके हैं।

इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली को दहलाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-मुजाहिदीन ने हाथ मिला लिया है। दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश की अगुवाई जैश कमांडर अबू उस्मान कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश कमांडर अबु उस्मान ने पांच दिन पहले जम्मू कश्मीर बांदीपुरा में एक सेब के बागान में आतंकियों के साथ मीटिंग की थी। उस मीटिंग में अबु उस्मान ने कहा, 'जल्द ही जम्मू और दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की गुड न्यूज मिलने वाली है। इन दोंनो शहरों में हमारे भाई हमले के लिए पहले ही पहुंच चुके हैं।'

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की 18 टीम के 105 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली में अब तक 53 जगहों पर छापेमारी की है और 69 संदिग्धों से पूछताछ की है। इनमें से सात लोगों के फोन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गश्त तेज कर दी है और कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरदिल्लीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया