लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तीन आतंकी हमले, एक नागरिक की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:59 IST

Open in App

श्रीनगर, दो अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला से हमला किया। हालांकि, हथगोले के धमाके से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार पहली घटना शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर तब हुई जब आतंकवादियों ने करण नगर में छत्ताबल निवासी मजीद अहमद को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल अहमद को नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे श्रीनगर के बाटमालू इलाके स्थित एसडी कॉलोनी में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी जिसकी पहचान मोहम्मद शैफी डार के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि डार घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर केपी रोड स्थित सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला फेंका। उन्होंने बताया, हालांकि, हथगोला का निशाना चूक गया और वह बगल में फटा जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह