गोंडा में बिसुही नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:43 IST2021-07-28T19:43:02+5:302021-07-28T19:43:02+5:30

Three teenagers die by drowning in Bisuhi river in Gonda | गोंडा में बिसुही नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत

गोंडा में बिसुही नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत

गोंडा (उप्र), 28 जुलाई गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहर जोत गांव निवासी तीन किशोर बुधवार दोपहर बिसुही नदी में नहाते समय डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि घाघरा, मनवर व कुआनो नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिसुही नदी में बाढ़ आ गई है और इसके कारण जिले के इटियाथोक व रुपईडीह विकास खण्डों के लगभग 40 गांव लगभग जलमग्न हो गए हैं। बुधवार दोपहर तीन लड़के विक्रांत कुमार वर्मा (12), छोटेलाल (12) तथा आनंद कुमार मिश्र (15) राशन लाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में भोलाजोत गांव के पास वे बिसुही नदी में नहाने लगे। बाढ़ के कारण नदी में पानी अधिक होने से तीनों डूब गए।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर नदी में किशोरों को ढूंढने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना पाकर अधिकारियों ने नवाबगंज से गोताखोरों की टीम को बुलवाकर लड़कों की तलाश शुरू करवा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three teenagers die by drowning in Bisuhi river in Gonda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे