लाइव न्यूज़ :

तेदेपा के तीन सदस्यों ने अगस्त तक आंध्रप्रदेश विधानसभा परिषद का सदस्य बने रहने के लिए याचिका दी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:58 IST

Open in App

अमरावती, एक जुलाई आंध्रप्रदेश विधानपरिषद के कम से कम तीन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को विधानमंडल सचिव को आवेदन देकर मांग की कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की नोटिस के मुताबिक उन्हें 11 अगस्त पर सदन का सदस्य बने रहने दिया जाए।

विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के ये तीनों सदस्य मूलरूप से पांच अन्य सदस्यों के साथ ही 18 जून को ही विधानपरिषद में छह साल अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे और सेवानिवृत हो चुके थे।

इन तीनों द्वारा विधानमंडल सचिव के सामने याचिका दायर करने की वजह ईसीआई द्वारा सात जून को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया वह पत्र है जिसमें कहा गया है कि सत्तारूढ़ वाएसआर कांग्रेस के एक सदस्य समेत विधानपरिषद के आठ सदस्य , जो स्थानीय प्राधिकर निर्वाचनक्षेत्र (एलएसी) से निर्वाचित हुए थे, 11 अगस्त, 2021 सदन से (इस कार्यकाल के लिए) सेवानिवृत होने वाले हैं।

ईसीआई ने इन सीटों के वास्ते एलएसी से परिषद का चुनाव कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जरूरी सूचनाएं मांगी है। इसी पत्राचार के आधार पर तेदेपा के सदस्यों --रेड्डी सुब्रमण्यम , वाई वी बी राजेंद्र प्रसार और डी जगदीश्वर राव ने विधानमंडल सचिव को याचिका देकर कहा है कि 18 जून को सदन से उनकी सेवानिवृति ईसीआई की घोषणा के विरूद्ध है। रेड्डी सुब्रमध्यम विधानपरिषद के उपसभापति हैं।

तीनों ने दलील दी, ‘‘ सेवानिवृति संबंधी आदेश चुनाव आयोग की घोषणा के विरूद्ध है और यह अवैध, मनमानापूर्ण एवं असंवैधानिक है। अस्थायी सभापति की नियुक्ति भी अवैध है। उन्हें 11 अगस्त तक विधापरिषद का सदस्य रहने दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे